|
नगर परिषद प्रांगण मे दस दिन तक चलने वाले
दशहरा-दीपावली मेले के लिये तैयारियाँ पुर्ण हो गई है. दशहरा-दीपावली मेला 28
अक्टूबर तक चलेगा. मेले में खरिददारी व खानपान के लिए तकरिबन 70 दुकाने सजाई गई
है. मेलार्थियों के लिए कई प्रकार के झूले लगाए गए है जिनमें ब्रेक डांस,
ड्रेगन नाव, कोलम्बस, हवाई झूला विशेष है. बच्चो के मनोरंजन के लिए भी कई नई
तरह के झूले की व्यवस्था होगी. मेले का उदघाटन महंत मुरली मनोहरशरण शास्त्री
दिनांक 18 फरवरी को सांय 7 बजे करेगे. मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर कुलदीप रांका
होगें.
प्रशासन ने मेले मे सुरक्षा के विशेष इंतजाम
किए है जिसके तहत मेला स्थल पर दो कंट्रोल रुम स्थापित किए गए है. पाँच वाँच
टावरो से पुलिस पुरे मेला स्थल की निगरानी करेगी.
मेला आयोजन समिति भी मेला स्थल पर नियंत्रण कक्ष
स्थापित करेगी.
मेले में रोज सांयकाल रात 8:30 बजे से होने
वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम इस प्रकार है:
| दिनांक |
कार्यक्रम |
| 18 अक्टूबर |
उदघाटन |
| 19 अक्टूबर |
मीत बंधु एवं शीना चावला नाइट |
| 20 अक्टूबर |
सनोबर कबीर नाइट |
| 21 अक्टूबर |
संजीवनी नाइट |
| 22 अक्टूबर |
स्थानीय प्रतिभा नाइट |
| 23 अक्टूबर |
पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक
केन्द्र नाइट |
| 24 अक्टूबर |
इंडियन आइडल फेम अंकिता मिश्रा व इमॉन नाइट |
| 25 अक्टूबर |
कवि सम्मेलन |
| 26 अक्टूबर |
लाफ्टर शो |
| 27 अक्टूबर |
मेघना नायडू, अमेदांते, अदिति
पॉल नाइट |
| 28 अक्टूबर |
रंगारंग आतिशबाजी |
|